किसानों को उन्नत तकनीक का दिया प्रशिक्षण, बीज बांटे गए
बलरामपुर, जून 12 -- पचपेड़वा, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली की अनुसूचित जाति उप योजना के तहत खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बृजराज साहनी, परियोजना के नोडल अधिकारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नफीस अहमद, केंद्र प्रभारी डॉ. सियाराम कनौजिया, प्रगतिशील कृषक अंगद प्रजापति व आरसी बौद्ध ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. सियाराम कनौजिया ने खरीफ फसलों व धान की नर्सरी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसान संतुलित मात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.