घाटशिला, दिसम्बर 6 -- गालूडीह। दाड़ीसाई कृषि विज्ञान केंद्र पूर्वी सिंहभूम में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इसमें कुल 56 किसानों सहित प्रसार कार्यकर्ता उपस्थित थे। मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मिट्टी के महत्व व मिट्टी को सुरक्षित रखने का संदेश देना है। वर्ष 2025 में इस दिवस का थीम है - "स्वस्थ मिट्टी-स्वस्थ शहर" है। इस मौके पर सीनियर वैज्ञानिक डॉ. जयंत कुमार लाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमारी मिट्टी स्वस्थ है तो गांव और शहर दोनों का भविष्य सुरक्षित है। सरकार तथा विभिन्न संस्थाएं जैविक खेती, जल संरक्षण, फसल चक्र और मिट्टी परीक्षण जैसी पहलों को बढ़ावा दे रही हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में विद्या कुशवाहा, मनोरमा संदीप सरदार, कुशनू ट...