रांची, जुलाई 7 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आत्मा योजना के तहत पिछले वर्ष संचालित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई, वहीं वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कृषि तकनीकों का प्रचार बैठक में उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए ब्रोकली, हल्दी, अनानास, अंजीर, सरसों, ओट्स समेत अन्य लाभकारी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने और समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाकर अपनी आय बढाने को लेकर किसानों को राज...