हल्द्वानी, जनवरी 3 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को देहरादून में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, धारी, भीमताल ब्लॉक के किसानों को उचित आलू बीमा राशि दिलाने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। कई किसानों ने आलू की फसल का बीमा कराया था। किसानों की ओर से जमा की गई 5 हजार प्रीमियम बीमा राशि के सापेक्ष किसानों को 1150 रुपए बीमा मिला है। प्रीमियम बीमा राशि के बराबर भी किसानों का आलू बीमा नहीं दिया गया, जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.