मथुरा, अगस्त 20 -- उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेश एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किसानों का चयन करके उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष 21 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे से कृषि भवन सभागार मथुरा में ई-लॉटरी सम्पन्न करायी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जहां कृषि यन्त्रीकरण की समस्त योजनाओं में लक्ष्य की सीमा तक बुकिंग हुयी है, उन समस्त कृषकों की बुकिंग कन्फर्म की जा चुकी है, जिस कारण ऐसे कृषकों को ई-लॉटरी की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- 21 को विकास भवन सभागार में होगी ई लॉटरी उन्होंने बताया...