नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को छह फीसदी आबादी के भूखंड देने की व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। उन्हें नए सेक्टरों में भूखंड दिए जाएंगे। अभी गांवों के आसपास जमीन की उपलब्धता के आधार पर बिखरे रूप में भूखंड आवंटित किए जाते हैं। अधिकारी के मुताबिक इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनकी जमीन आगामी परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए शर्तें भी तय की जाएंगी। इसके अलावा प्राधिकरण किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। किसान मुआवजा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वे मौजूदा मुआवजा दर करीब 4200 रुपये प्रति वर्गमीटर पर जमीन देने को तैयार नहीं हैं। प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों से सहमति के आधार पर जम...