सोनभद्र, दिसम्बर 27 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के सीएसआर के तहत डाला और आसपास के किसानों को नई एवं आधुनिक पद्धति की खेती के तरीके को सीखने के लिए भ्रमण कराया गया। विधान संस्था के संयुक्त आयोजन में किसानों को म्योरपुर, रेणुकूट के जैविक शोध केंद्र का भ्रमण कराया गया। यहां किसानों को विभिन्न तरीके के खेती के पद्धतियों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान किसानों को मुख्य रूप से फसलचक्र, जीवामृत, निमामृत आदि बनाने की विधि के साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके, जैविक खाद के प्रयोग एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई। विधान संस्था के अध्यक्ष डा. प्रत्यूष त्रिपाठी ने अल्ट्राटेक के द्वारा किए गए पहल की सराहना की। प्रशिक्षण के माध्यम से डाला एवं आसपास के क्षेत्र के कृषकों को जीरो बजट फार्मिंग, जैविक खेत...