रांची, जून 22 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने समाहरणालय परिसर से डिजिटल कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कृषि उत्पाद में सुधार के लिए जागरुकता जरूरी:

कृषि उत्पाद में सुधार के लिए जागरुकता जरूरी: डीसी ने कहा कि ...