हमीरपुर, मई 20 -- राठ, संवाददाता। तहसील सभागार में किसान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें किसानों को आधुनिक खेती एवं सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी दी गई। बुधवार को तहसील सभागार में किसान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने की। जिसमें उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस में किसानों, किसान संगठनों तथा कृषि से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। शुभारंभ उप कृषि निदेशक द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं किसानों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।किसान यह भी पढ़ें- उर्वरकों के संतुलित उप...