घाटशिला, मई 11 -- पोटका। किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए समेकित जन विकास केंद्र की ओर से सुंदरनगर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के 45 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि केवल मेहनत से ही नहीं, बल्कि सही योजना, बजट और बाजार की समझ से खेती को एक सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है। रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार मिश्रा, आशीष कुमार दास ने सरल उदाहरणों के माध्यम से किसानों को आय-व्यय प्रबंधन, बचत, निवेश और उत्पाद का उचित मूल्य तय करने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- गांव के किसानों ने सीखा सफलता का मंत्र, अब खेती बनेगी लाभ का व्यवसाय उन्होंने किसानों को प्रेरित करते कहा कि आज का किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि एक सफल उद्य...