लखनऊ, दिसम्बर 12 -- बीकेटी स्थित बड़ी बाजार में शुक्रवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की अन्नदाता हुंकार महापंचायत में भूमि अधिग्रहण, स्मार्ट मीटर, खाद की कालाबाजारी, पेंशन समेत किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों की गूंज सुनाई दी। महापंचायत में शामिल हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर शख्त हिदायत दी और किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ का सबसे बड़ा मुद्दा जमीन अधिग्रहण का है। किसानों से उनकी जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी, वेतन भत्ता बढ़ा, फिर भी किसानों की जमीन सस्ती चाहिए, क्योंकि किसान एक कमजोर कड़ी है। किसान जिसके पास करोड़ों की जमीन है वह गरीब है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन खरीद कर उनको सस्ता मजदूर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा...