गंगापार, जून 12 -- प्रयागराज सहित यमुनापार में मानसून हमेशा मेहरबान रहा है। बीते एक दशक में देखा जाए तो केवल 2021 में औसत से आधा 24.6 इंच बारिश दर्ज हुई। एक दशक में शेष वर्षों में मानसूनी बादल ज्यादातर मेहरबान ही रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस दौरान औसत के करीब या औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इस बार वर्ष 2026 के मानसून सीजन को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। पूरे मानसून सीजन में जो बारिश दर्ज होती है है उससे कुछ कम वर्षा की संभावना है। इसमें भी मानसून सीजन में बारिश में ब्रेक भी ज्यादा होंगे। बीते साल इलाके में जुलाई में जब मानसून सक्रिय हुआ तो लगातार 27 दिन पानी गिरा। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि मानसून 25 जून तक सक्रिय हो सकता है। बता दें कि यमुनापार में मानसून 20 जून से एक्टिव माना जाता है, ...