चित्रकूट, जुलाई 9 -- चित्रकूट। जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि किसानों को अनुदान पर सिंचाई संयंत्र उपलब्ध कराए जा रहे है। जिससे किसान कम पानी से अधिक सिंचाई कर अपनी आय को दोगुना कर सकते है। बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत ड्राप मोर क्राप- माइक्रोइरीगेशन में ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर व माइक्रो स्प्रिंकलर पर लागत का 90 प्रतिशत लघु सीमांत व बृहद किसानों को लागत का 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसी तरह पोर्टेवल स्प्रिंकलर व रेनगन में लागत का 75 प्रतिशत लघु सीमांत एवं वृहद किसानों के लिए 65 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...