पलामू, जून 8 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज में सोमवार को ऑटो चालकों ने हड़ताल कर नगर पंचायत प्रशासन पर मनमाने ढंग से सैरात वसूली करने का विरोध किया। शहर के अररुआ मोहल्ला स्थित मिडिल स्कूल के मैदान में बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पासवान ने भी ऑटो चालकों की मांगों का समर्थन किया है। साथ ही मांग की है कि ऑटो चालकों की मांगों पर गंभीरता से विमर्श किया जाएगा। हरिहरगंज में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, ऑटो नहीं चलने के कारण बाजार भी फीका रहा। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज के टोल प्लाजा पर प्रशासन ने चलाया चेकिंग अभियान शहर के दुकानदारों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमा...