उन्नाव, मार्च 16 -- अचलगंज। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक सभागार में किसान मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ। मेले में विभिन्न विभागों से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका अवलोकन भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल से किया गया। किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ फहद खान ने पीएम कुसुम योजना, किसान सम्मान निधि, फॉर्मर रजिस्ट्री के साथ कम लगात में अधिक उत्पादन के गुर बताए। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, अतुल, सुनील, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...