किसानों के हित वाले शोध पर विशेष ध्यान दें वैज्ञानिक: निदेशक
शाहजहांपुर, जून 22 -- उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर में अपर गन्ना आयुक्त (प्रशासन) एवं नव-नियुक्त निदेशक अभिषेक आनंद ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शोध गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। सोमवार को उन्होंने संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध परीक्षणों का अवलोकन किया और वैज्ञानिकों से विस्तृत चर्चा कर अनुसंधान कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निदेशक अभिषेक आनंद ने शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण कर गन्ने की नवीन किस्मों, उनकी गुणवत्ता, उत्पादकता एवं किसानों के बीच उनकी लोकप्रियता के संबंध में वैज्ञानिकों से संवाद किया। उन्होंने गन्ने की अंतःफसली खेती, ट्रेंच विधि द्वारा बुवाई तथा नई किस्मों के विकास की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टिशू कल्चर, पादप प्रजनन, शर्करा रसायन तथा पादप रोग एवं प्रसार से जुड़ी प्रयोगशालाओं का भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.