सासाराम, अगस्त 13 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले में इफको खाद की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त खाद नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है और निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने जिले में इफको खाद की रैक की संख्या और मात्रा बढ़ाने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। मौके पर हजारी कुशवाहा, अमरेन्द्र सिंह, लालाबाबू सिंह व महेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...