मऊ, दिसम्बर 28 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण रविवार को टिफिन बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की उपस्थिति में सरया रघुनाथपुरा में किया गया। मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात सैनिकों का सम्मान भाजपा पदाधिकारियों ने किया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि किसानों के हित के लिए केन्द्र सरकार सदैव अग्रणी भूमिका में रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, खाद और बीज पर सरकार ने सब्सिडी देकर किसानों का अच्छा सहयोग किया है। गन्ना एवं गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने अधि...