बेगुसराय, जनवरी 20 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। बिहार सरकार किसानों के हितों की रक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ये बातें बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने पैक्स अध्यक्षों को आश्वस्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति, उर्वरक (फर्टिलाइज़र) की समय पर आपूर्ति तथा कृषि कार्यों में प्रयुक्त वाहनों को लेकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। मंत्री ने जिलाधिकारी, सहकारिता मंत्री एवं कृषि मंत्री बिहार सरकार को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। सोनापुर पैक्स अध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह एवं पहसारा पश्चिम पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गन्ना मंत्री से मिलकर मांगपत्र सौंपा। विजय प्रकाश ने बताया कि पशुपालन मंत्री सुरेन्द्र मेहता से भी मुलाकात कर किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.