पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बिलसंडा ब्लॉक में किसान पंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया। किसान पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि बापू अजीत सिंह की उपस्थिति रही। उनके साथ हरबिंदर सिंह, दिलबाग सिंह उपस्थित रहे। किसान पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी। किसानों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क, महासचिव बलजीत सिंह, जिला सचिव मुन्ना कुमार, जिला उपाध्यक्ष दशरथ ठाकुर, जसराज सिंह, श्याम सिंह, प्यार सिंह, ...