फतेहपुर, जून 24 -- विजयीपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति में बुधवार को खाद लेने आए किसानों की भीड़ के सापेक्ष कम मात्रा में पहुंची खाद से किसानों को गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खाद लेने के लिए किसानों के भीड़ इकट्ठा हो गई पर्याप्त खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया तो सचिव समिति बंद करके भाग निकले। समिति में सुबह 232 बोरी यूरिया एवं 256 बोरी डीएपी पहुंची तो खाद के लिए क्षेत्र के किसान मुन्ना सिंह, धुन्ना भाई, विनोद, महेश, सुरेश, विजय, अर्जन, गजेन्द्र सहित कई किसान पहुंच गए। जहां पर्याप्त खाद न मिलने पर किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया जिन किसानों को दस बोरी की जरूरत है, उनको सिर्फ एक बोरी दिया जाता है और चेहरा देखकर खाद दी जा रही है। यह भी पढ़ें- किसानों को फतेहपुर-माजरी में ही मिलेगी खाद जिससे हमारी धान की रोपाई में दे...