नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के साथ दीवाली मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि राज्य में सूखे के हालात के बीच किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए वे नागपुर के नरखेड़ तालुका के लोहारी सावांगा गांव में किसानों के साथ दीवाली मनाएंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस साल महाराष्ट्र भीषण सूखे की चपेट में है और किसान एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए, सभी मंत्रियों ने मिलकर यह तय किया है कि इस बार हम गांवों में जाकर और किसानों के साथ समय बिताकर दीवाली मनाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि हम किसानों से बातचीत करेंगे। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 43 खाद्य व्यापार लाइसेंस निलंबित उनके साथ बैठेंगे और इस पहल के जरिये उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश करेंगे। फडणवीस ने कहा कि सूखे जैसे संकट का कोई तत्...