पाकुड़, फरवरी 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आत्मा पाकुड़ द्वारा 30 किसानों के समूह को सोमवार को सोनारपाड़ा स्थित बॉयफ्लॉक का परिभ्रमण कराया गया। जिसमें बॉयफ्लॉक संचालक बिट्टू कुमार दास द्वारा किसानों को बॉयफ्लॉक पद्धति से मछली पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वर्तमान में बॉयफ्लॉक पद्धति से तेलोपिया, पंगास, सिंघी इत्यादि मछली पालन की जा रही है। कार्यक्रम में आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील, अभिजीत कुमार शील एवं किसान मित्र लखन दस भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...