बेगुसराय, अप्रैल 30 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह (एक मई से 7 मई 2026) के दौरान वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. राम पाल ने दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के शुरुआती दिनों एक से दो मई के बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जो किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्षा से फलदार फसलें जैसे आम और लीची को फायदा होने की उम्मीद है, बशर्ते तेज तूफान न चले। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मई को गरज-चमक के साथ तेज हवा (25-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है, जिससे फलदार फसलों को नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- बिहार में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश; जा...