देवघर, मार्च 10 -- पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के हित में बनाए गए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, विधायक और उनके नुमाइंदे मिलकर कोल्ड स्टोरेज का बंटाधार करने में लगे हैं। सहरजोरी आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह सहकारिता मंत्री थे, तब पूरे राज्य में लगभग 9-9 करोड़ रुपए की लागत से 13 कोल्ड स्टोरेज निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, ताकि किसानों को अपने उत्पाद सुरक्षित रखने की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में सारठ में स्थानीय विधायक द्वारा कोल्ड स्टोरेज का भूमि पूजन कर व्यवसायियों को सौंप दिया गया, जबकि कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र के किसानों के लिए बनाया गया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि इसके संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.