संभल, अप्रैल 11 -- जनपद के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब बेहद जरूरी हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संभल जिले में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। इस दौरान गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों को रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार के लिए 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन भी रवाना किया गया, जो जिले के सभी विकास खंडों में जागरूकता फैलाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह 'रिंकू', मुख्य...