संभल, जुलाई 14 -- किसानों को कृषि संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'किसान सारथी ऐप' का उपयोग बढ़ाने की अपील की जा रही है।

किसानों से अनुरोध कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ज्योति स्वरूप व अरविंद सिंह ने किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कर आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण पूरा करें, ताकि उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं, सलाह और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर मिलती रहें। किसानों को बताया गया है कि जिन किसानों का ऐप पर पंजीकरण पूरा हो जाए, वे अपना नाम, पिता का नाम, गांव और मोबाइल नंबर संबंधित समूह में या व्यक्तिगत रूप से कृषि वैज्ञानिकों को उपलब्ध करा दें, जिससे पंजीकरण की जानकारी दर्ज की जा सके। इसके साथ ही जिन किसानों ने अभी तक ऐप डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें जल्द...