गोंडा, नवम्बर 4 -- गोण्डा। जिले में किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग ने फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत की है। उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अब किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को न केवल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र और अन्य सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक करीब 11 सौ से अधिक किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है। शेष किसानों को भी शीघ्र रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक और ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपनिदेशक कृषि ने कहा कि जि...