किसानों के लिए खुशखबरी: अब ड्रोन से होगा कीटनाशी का छिड़काव, 10 एकड़ तक भाड़े पर मिलेगी सुविधा
मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पौध संरक्षण विभाग ने जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। अब खेतों में कीटनाशी और उर्वरक का छिड़काव ड्रोन से होगा। विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत किसान भाड़े पर ड्रोन से छिड़काव करा सकेंगे। इससे समय, पानी और लागत तीनों की बचत होगी। पौध संरक्षण विभाग के अनुसार, एक किसान अधिकतम 10 एकड़ रकवा तक ड्रोन से छिड़काव के लिए आवेदन कर सकता है। टाल क्षेत्र के किसानों को विशेष छूट देते हुए 15 एकड़ तक का लाभ दिया जाएगा। सरकार किसानों को प्रति एकड़ 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है, जो अधिकतम 240 रुपया तक है। यानी किसान को सिर्फ 240 रुपये प्रति एकड़ शुल्क देना होगा। हालांकि कीटनाशी, फफूंदनाशी, खरपतवारनाशी या नैनो यूरिया, नैनो डीएपी जैसे तरल उर्वरक की खरीद किसान को खुद करनी होगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.