शामली, दिसम्बर 15 -- गेहूं की बुआई के लिए यूरिया एवं डीएपी संकट से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। जिले में यूरिया और डीएपी की बड़ी खेप पहुंच गयी है। जिले में 1337.40 मीट्रिक टन यूरिया और 1323 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पहुंच गयी है। उक्त रैक को जसाला में कृषि गोदाम में बफर स्टॉक में रखा जायेगा। डिमांड के मुताबिक उक्त यूरिया और डीएपी सहकारी समितियों में भेजी जायेगी। जनपद में गेहूं बुआई सीजन में डीएपी की किसानों में भारी मांग है, हालांकि करीब एक पखवाड़ा पहले डीएपी की एक रैक आयी थी, लेकिन वह सहकारी समितियों में पहुंचते ही हाथों हाथ उठ गयी थी। इस पर एआर कॉपरेटिव ने शासन को यूरिया एवं डीएपी दोनों की डिमांड भेजी थी। सोमवार में डीएपी और यूरिया की रैक मालगाड़ी से शामली स्टेशन पर पहुंच गयी है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि शाहजहांपुर ...