नोएडा, अप्रैल 2 -- ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मूल्य समर्थन योजना एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गेहूं क्रय प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और कृषक हितैषी बनाना रहा। इस दौरान गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा पर चर्चा की गई। एडीएम अतुल कुमार ने क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...