रुडकी, मार्च 16 -- रविवार रात को बारिश के साथ तेज हवा चलने से गेंहू और सरसों की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से काफी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। रविवार रात में तेज हवा के साथ बारिश होने से अधिकतर खेतो में खड़ी गेंहू और सरसों की फसल गिर है। किसान फुरकान अहमद, अहसान, सतीश, कालूराम का कहना है कि मार्च के महीने में गेंहू और सरसों की फसल को काफी नुकसान होने के आसार बन गए है। किसान अफजाल, कामिल, बिलाल आदि का कहना है कि गेंहू की फसल तैयार होने तक प्रति बीघा 2500 रुपये के लगभग आता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...