कन्नौज, जुलाई 15 -- कन्नौज। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी हरपाल गुट) ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान किसानों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन की रणनीति तय, भाकियू टिकैत ने भरी हुंकारकिसानों की मांगें साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसान 20 जुलाई को दिल्ली स्थित किसान घाट पर बड़े आंदोलन में शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि किसान लंबे समय से राजस्व, सिंचाई, सड़क और कृषि से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर ...