मेरठ, जनवरी 7 -- किसानों के विरोध के बीच मेरठ विकास प्राधिकरण ने भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ अब्दुल्लापुर में करीब तीन हेक्टेयर जमीन पर कब्जा ले लिया। किसानों और उनके परिजनों ने मेडा टीम का जमकर विरोध किया। किसान जमीन पर दरी बिछाकर बैठ गए। किसान नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। छह से ज्यादा किसानों को हिरासत में लेकर भावनपुर थाने भेजा गया, जिनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मेडा अधिकारियों ने बताया मेडा ने जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है। हाईकोर्ट ने भी मेडा के पक्ष में अपना फैसला दिया है। इसके आधार पर ही जमीन पर कब्जा लिया गया है। अब्दुल्लापुर स्थित बीएनजी स्कूल के पास मेडा की करीब तीन हेक्टेयर जमीन थी, जिसका 1991-92 में अधिग्रहण किया गया था। लेकिन किसानों ने उस समय जमीन का मुआवजा नहीं लिया। मेडा की तरफ से एडीएम एलए क...