गढ़वा, जुलाई 31 -- डंडई। प्रखंड के पशुपालन व गव्य विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को रमेश कोरवा, विनती देवी, रूपा देवी, नंदू कोरवा और सुषमा कुमारी सहित पांच किसानों के बीच सूकर का वितरण किया गया। उनमें एक मादा और एक नर सूकर शामिल था। पशुपालन व गव्य विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चौधरी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर चंदन ने बताया कि लाभुकों से सूकर के एवज में 25 और 10% का अंशदान लिया गया है। उसमें एससी और एसटी वर्ग के लोगों से 10% तो दूसरे समुदाय के लोगों से 25% की राशि विभाग की ओर से ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...