घाटशिला, अप्रैल 17 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड परिसर में गुरुवार को विभिन्न गांवों के किसानों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बत्तख चूजा का वितरण किया गया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनिता मुर्मू ने 26 किसानों के बीच 30-30 बत्तख चूजा बांटा। डॉ. मुर्मू ने कहा कि किसानों को योजना के तहत 90 प्रतिशत अंशदान पर बत्तख चूजा दिया जा रहा है। मौके पर किसान सुकमती मार्डी, कुंवार मुर्मू, दुबराज मार्डी, सालगे किस्कू, सोनामनी सोरेन, रासना सरदार, अजीता सरदार, छीता बेसरा समेत 26 किसानों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- बतख कुक्कुट गाय का वितरण शत प्रतिशत करने और डीबीटी को फोकस का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...