किसानों के बीच चला हस्ताक्षर अभियान
बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा पैक्स और एकंगरसराय प्रखंड प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर गुरुवार को किसानों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्षों से बिहार में लागू नहीं है। इस कारण बिहार के किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रचार वाहन लेकर पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाडिया तथा समिति के अन्य सदस्यों ने गांव में जाकर किसानों से हस्ताक्षर कर समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से सीएम, सहकारिता मंत्री तथा कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.