पलामू, मार्च 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। कृषि विभाग से संचालित टारगेटिंग राइस फैलो एरिया(टीआरएफए) फसल विस्तार योजना के तहत नीलाम्बर-पीतांबरपुंर प्रखंड के नौडीहा पंचायत में किसानों के बीच मंगलवार को गरमा मूंग के उन्नत बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 25 किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया, ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान बीटीएम अनिल कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्नत बीज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बुआई से पहले खेत की गहरी जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बना लें, जिससे बीज का अंकुरण अच्छा होगा और फसल की पैदावार ...