खगडि़या, मई 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता कोसी सहजीवन कार्यक्रम के तहत कोसी नदी किनारे बसे 18 गांवों का चयन कर किसानों के बीच साइलेज, मूंग एवं सब्जी बीज का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसका क्रियान्वयन टाटा ट्रस्ट के सहयोग से मानव सेवा संस्थान खगड़िया के माध्यम से शुक्रवार को किया गया। इस योजना के तहत कोसी किनारे बसे गांव के लगभग दो हजार चार सौ किसानों का चयन कर उनके आय में वृद्धि करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 14 सौ किसानों को नि:शुल्क साइलेज इनपुट सपोर्ट, तीन सौ किसानों को मूंग एवं पांच सौ किसानों को सब्जी बीज के लिए चयनित कर इसका वितरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मशीन से फसल कटनी से किसानों का समय और लागत की होती है बचत इसके साथ ही साइलेज मशीन के माध्यम से व्यवहारिक डेमो देकर साईलेज निर्माण की पूरी प्रक्रिया बताई गई। इसके माध्...