सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के एटिक सेंटर में किसानों के बीच बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 16 किसानों के बीच ओल का बीज और नौ किसानों के बीच अदरक के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ नइ्रमुददीन अंसारी, दीपक नायक, एटीएम अब्दुल्ला एवं श्याम रामेश्वर साहू सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित थे। मौके पर बीडीओ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान बीजों का जैविक उपचार अवश्य करें और खेती में जैविक खाद का प्रयोग करें, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की सलाह दी, जिससे कम लागत में अधिक उपज हासिल की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.