भोपाल, जुलाई 30 -- किसान आंदोलन के दौरान भोपाल में एसीपी (ट्रैफिक) मोनिका शुक्ला एक बस के सामने चट्टान की तरह खड़ी हो गईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। मोनिका शुक्ला के साहस की हर कोई तारीफ कर रहा है। वायरल वीडियो वे एक स्कूल बस के सामने पहले तो डट कर खड़ी हो जाती हैं और जैसे ही बस आगे की ओर उनकी तरफ बढ़ती है तो वे तुरंत दोनों हाथ से बस को रोकने लगती हैं। इसके बाद देखते ही देखते वे बस को रोक भी देती हैं। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी काफी जोश में नजर आती हैं। यह भी पढ़ें- 8वीं, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी कर सकेंगी ड्रॉपआउट बेटियां, जानें प्लानबसों के जरिए बैरेकेडिंग की हुई थी दरअसल किसानों को शहर में आने से रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर स्कूल बसें खड़ी करके बैरेकेडिंग की हुई थी। किसान इन बसों को हटा रहे थे। मोनिका शुक्ला ने ज...