फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- पलवल। राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांव सिहोल स्थित धानुका कृषि अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पलवल हरीश कुमार वशिष्ठ व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कृषि आयुक्त डा. पी. के. सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि आयुक्त पीके सिंह और उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने देश के अन्नदाताओं को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के अथक परिश्रम, दृढ़ता और समर्पण से देशवासियों को न केवल भोजन मिलता है बल्कि देश के आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने किसानों का सदैव ऋणी रहेगा, जो देश की असली रीढ़ हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.