प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी है। उन्होंने डीएम से कहा है कि अप्रैल की शुरुआत में ही जिले के यमुनापार (खीरी, मेजा, कोरांव, लालापुर, शंकरगढ़) में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।गेहूं और सरसों की फसलें जमींदोज हो गई हैं, जिससे किसानों को कटी-मड़ाई के समय भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. जोशी ने जिलाधिकारी से तत्काल राजस्व टीम भेजकर सर्वे कराने और मुआवजे की मांग की है, क्योंकि 33 फीसदी से अधिक फसल खराब हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.