पटना, जनवरी 9 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे फार्मर आईडी निबंधन का कार्य निर्धारित समय के भीतर अवश्य पूरा करा लें। विभाग की ओर से छह जनवरी से फार्मर आईडी बनाने का कार्य कैम्प मोड में पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। पहले यह नौ जनवरी तक ही होना था। किसानों की सुविधा को देखते हुए एक दिन और बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार 09 और 10 जनवरी को राज्य के सभी पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाकर किसानों का निबंधन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। फार्मर आईडी बनने से किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। इसके तहत पीएम किसान योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से संचालि...