मैनपुरी, मार्च 28 -- किसानों की मांगों को लेकर शनिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर किसानों के साथ प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में की गई मांगों की जल्द पूरा करने की मांग की। शनिवार को भाकियू ने दिए ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आरोप लगाया कि जो लोग सुविधा शुल्क देते हैं, उनका राशन कार्ड तत्काल बना दिया जाता है। वहीं जो लोग सुविधा शुल्क देने से मना करते हैं, वह महीनों से चक्कर काट रहे हैं। पदाधिकारियों ने तहसीलदार से सभी किसानों के तत्काल राशन कार्ड बनाने व सुविधा शुल्क लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...