किसानों के धान की राशि भुगतान की मांग
चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। किसानों के धान बिक्री की राशि का भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा। कहा कि पूरे प्रदेश में लाचार विधि व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार का आलम है। इसमें हमारा जिला पश्चिमी सिंहभूम भी अछूता नहीं है। भाजपाइयों ने सौंपे गए मांगपत्र में कहा कि धान की खरीद सरकार द्वारा की गई है लेकिन किसानों का भुगतान लंबित है जिसे अविलंब देने की मांग की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, गोरखनाथ बोदर, प्रेम प्रधान, केदारनाथ नायक, परेश मंडल समेत भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाजपाईयों ने जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ को सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.