महोबा, नवम्बर 24 -- मूंगफली तौल कराने के लिए किसानों में होड़ मच रही है। खरीद केंद्र खुलने के बाद भी किसान मंडी में तौल कराने को पहुंच रहे है। चरखारी बाईपास में मूंगफली लेकर आ रहे किसानों के वाहनों से जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहन फंस गए जबकि रोडवेज की बसों के फंसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस को जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। मूंगफली की तौल कराने के लिए किसानों की भीड़ गल्ला मंडी में पहुंच रही है। दो दिन में मूंगफली के दाम बढ़ने से 6 हजार प्रति कुंतल तक भाव पहुंच गए है। भाव बढ़ने पर किसान मूंगफली बेंचने के लिए पहुंच रहे है। रात्रि से ही किसान तौल कराने के लिए मंडी पहुंच रहे है। सोमवार को मंडी के बाहर किसानों के वाहनों की भीड़ रही। जिससे स्कूली वाहन जाम में फंस गए। मंडी से परमानंद तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.