मुजफ्फरपुर, जून 20 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय में खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसानों के खेतों में हरियाली एवं चेहरे पर खुशहाली लाना हमारी पहली प्राथमिकता में है। इस दौरान किसानों में धान के बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, बीएओ शिवनाथ झा, कृषि वैज्ञानिक रामकृष्ण राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष सह नगर पार्षद चंदन पांडेय आदि थे। यह भी पढ़ें- किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना प्राथमिकता : अजीत यह भी पढ़ें- चाकुलिया: विधायक ने किया धान बीज वितरण का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...