रामपुर, मार्च 7 -- जिले में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की प्रकिया चल रही है। अभी तक 120 क्रय केंद्र तय हो चुके हैं। इसके साथ ही शासन की ओर से किसान को घर बैठे सरकारी रेट पर गेहूं बेचने के लिए मोबाइल केंद्र भी खोले जाएंगे। पिछले वर्ष भी जिले में मोबाइल केंद्र खोले गए थे। जिले में इस बार 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसकी तैयार चल रही है। बीते दिनों बैठक के दौरान आला अधिकारियों द्वारा शासन की मंशानुसार जिले में भी मोबाइल क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इस बार जिले की प्रत्येक तहसील में एक-एक मोबाइल खरीद केंद्र खोले जा सकते हैं। इनके माध्यम से घर-घर जाकर गेहूं खरीद की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कांटा, स्टाफ और बारदाना, पॉस मशीन तैयार रखी जाएगी ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लाभ पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.