हापुड़, अप्रैल 6 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर डीएम अभिषेक पांडेय से मिला। उन्होंने सिंभावली मिल से 285 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल से 120 करोड़ का किसानों का भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल पर किसानों को गन्ना भुगतान 285 करोड़, चीनी स्टॉक 5 लाख 70 हजार कुंतल है, जिसकी कीमत लगभग 190 करोड़ है, वेगास को छोड़कर 16 हजार कुंतल पुरानी चीनी बाकी है। बृजनाथपुर पर 120 करोड़, जिसमें 16 करोड़ सिंभावली को देना है, बकाया 104 करोड़ शेष है। चीनी स्टॉक 1 लाख 26 कुंतल है, पुरानी चीनी 14 हजार कुंतल है।उन्होंने कहा कि पहले गन्ना भुगतान 50-45 करोड़ सिंभावली और 18 करोड़ बृजनाथपुर का हर महीने होता था। शुगर मिलों से खेती ...